What is Quadrilateral





चतुर्भुज [Quadrilateral] :

 

★★★

 
चार भुजाओं से घिरी आकृति को चतुर्भुज कहते है| इसमें चार कोण होते है जिसका योग 360° होता है|

हम इस आर्टिकल में निम्नलिखित पांच महत्वपूर्ण चतुर्भुजों के विषय में चर्चा करेंगे :-



1. आयत[ Rectangle]
2. वर्ग [Square]

3 समांतर चतुर्भुज Parallelogram]

4 समचतुर्भुज [Rhombus]

5. समलम्ब चतुर्भुज [Trapezium]

 
वह चतुर्भुज जिसकी सम्मुख भुजाएँ बराबर तथा प्रत्येक कोण 90° का हो, आयत कहलाता है|
आयत का क्षेत्रफल = लंबाई ×  चौड़ाई = l × b.

आयत का परिमाप = 2(लंबाई+चौड़ाई) =2(l+b)

आयत का विकर्ण = √l² +b²











 
★★ उदाहरण:
1. एक आयत की लंबाई तथा चौड़ाई क्रमश: 10 मी और 24 मीटर है| इसका प्रत्येक विकर्ण कितना लम्बा है?
★★ हल:
विकर्ण की अभीष्ट लंबाई = √((10)^2+)(24)²
= √(100+576)
= √676 = 26 मीटर



★★★ वर्ग [Square]:


वह चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएँ बराबर होती हैं और प्रत्येक कोण 90° का होता है वर्ग कहलाता

है| वर्ग का क्षेत्रफल=भुजा×भुजा वर्ग का परिणाम= 4×भुजा














 
★★★समांतर चतुर्भुज (Parallelogram): 
वह चतुर्भुज, जिसकी सम्मुख भुजाएँ समान तथा समांतर होती है, समांतर चतुर्भुज कहलाता है|
(i) समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल =  आधार × ऊँचाई = a × h
(ii) समांतर चतुर्भुज का परिमाप =2 ( a + b )





★★ उदाहरण:
 
1. एक समांतर चतुर्भुज का आधार 9 सेमी और ऊंचाई 4 सेमी है| इसका क्षेत्रफल क्या है?
★★ हल:
अभीष्ट क्षेत्रफल = 9 ×4 = 36 वर्ग सेमी॰


 
★★★ समचतुर्भुज [Rhombus] : 
वह चतुर्भुज, जिसकी सभी भुजाएँ समान लंबाई तथा आमने-सामने की भुजा समांतर हो, समचतुर्भुज कहलाता है|इसे विषमकोण चतुर्भुज भी कहते है|
(i) समचतुर्भुज का क्षेत्रफल =   1/2  × d₁ × d₂
(ii) समचतुर्भुज की एक भुजा =  1/2 √d₁² + d₂²
(iii) समचतुर्भुज का परिमाप =  4 ×  भुजा



★★ उदाहरण:
एक समचतुर्भुज के दोनों विकर्ण क्रमश: 20 सेमी तथा 26 सेमी है| इसका क्षेत्रफल क्या है?

★★ हल:
अभीष्ट क्षेत्रफल = 1/2×20×26
= 260 वर्ग मीटर
 
★★★ समलम्ब चतुर्भुज [Trapezium]: 
वह चतुर्भुज, जिसकी सम्मुख भुजाओं का एक युग्म समांतर हो तथा दूसरा युग्म असमांतर हो, समलम्ब कहलाता है|
समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल = 1/2 ( समांतर भुजाओं का योग ) × ऊँचाई
= 1/2 ( a + b ) × h
 
★★ उदाहरण:
 
एक समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाएँ 21 सेमी. औए 41 सेमी. है तथा उनकी ऊंचाई 18 सेमी. है| उस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना है?
★★ हल:
अभीष्ट क्षेत्रफल = 1/2×(21+41)×18
= 1/2×62×18


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत के प्राचीन वैज्ञानिक आर्यभट्ट ,धनवंतरी, वराह मिहिर,भास्कराचार्य, नागार्जुन, सुश्रुत ,ब्रह्म देव , ब्रहमागुप्ता ,वेदव्यास और चाणक्य

What is Atom ; The Atom structure ; Very unique and esey trick for learn the Detectors of electron, Proton And Neutron What is electron, Proton And Neutron Atomic Number Mass Number Isotopes and Isobars Difference between Isotopes and Isobars ; परमाणु सरंचना ; इलेक्ट्रॉन ,प्रोटान और न्युट्रान एवं उनके खोजकर्ताओं के नाम याद करने की आसान और जबरदस्त त्रिक; परमाणु क्रमांक , द्रव्यमान संख्या ,परमाणु द्रव्यमान,समस्थानिक,और समभारिकों की सरलतम परिभाषा