What is Atom ; The Atom structure ; Very unique and esey trick for learn the Detectors of electron, Proton And Neutron What is electron, Proton And Neutron Atomic Number Mass Number Isotopes and Isobars Difference between Isotopes and Isobars ; परमाणु सरंचना ; इलेक्ट्रॉन ,प्रोटान और न्युट्रान एवं उनके खोजकर्ताओं के नाम याद करने की आसान और जबरदस्त त्रिक; परमाणु क्रमांक , द्रव्यमान संख्या ,परमाणु द्रव्यमान,समस्थानिक,और समभारिकों की सरलतम परिभाषा

      परमाणु संरचना                  [STRUCTURE OF           ATOM] :

  

नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का हमारी बेबसाइट पर ! दोस्तो आज हम आपके सामने एक ऐसी Tricks पेश करने जा रहे है जिसमें अक्सर सभी को Confusion होता है ! दोस्तो आप सभी को पता होगा कि इलेक्ट्रान , प्रोटोन व न्युट्रान के खोजकर्ताओं के नाम अक्सर सभी परीक्षाओं में आते रहते है ! और हम अक्सर इन तीनों के खोजकर्ताओं में अक्सर Confuse रहते हैं कि कौन से वैज्ञानिक ने किसकी खोज की है ! तो दोस्तो आपकी इस समस्या का Solution आज हम लेकर आये हैं जिससे कि आपको आज के बाद कभी Confusion नहीं रहेगा कि कौन से कण की खोज किसने की है ! 
दोस्तो इससे पहले कि हम आपको इस ट्रिक के बारे में बताऐं उससे पहले हम आपको परमाणु के बारे में छोटी सी जानकारी देना चाहते हैं जिससे कि आपको पता चले कि ये कण होते क्या हैं 👌👌👌

     परमाणु क्या है    ?             [What is Atom ]


What is Atom ?

What is Atom ?
परमाणु वे सूक्ष्मतम कण हैं , जो रासायनिक क्रिया में भाग ले सकते हैं , परंतु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकते ! परमाणु मुख्यता तीन मूल कणों इलेक्ट्रान , प्रोटोन व न्युट्रान से मिलकर बना होता है ! परमाणुं के केन्द्र में एक नाभिक होता है , जिसमें प्रोटोन व न्युट्रान रहते हैं , इलेक्ट्रान नाभिक के चारों ओर चक्कर लगाते हैं  !
तो चलिये दोस्तो अब हम आपको इनको याद करने की ट्रिक बताते हैं 👉
 Tricks :👉👉👉
  *ईंट पर नाच*
 Explanation:
ट्रिकी वर्डखोजखोजकर्ता
ईंटलेक्ट्रानटामसन
परप्रोटानदरफोर्ड
नाचन्युट्रानचैडविक
      इलेक्ट्रॉन                  [Electron] :                                          

 पदार्थ का वह अति  सूक्ष्म मौलिक कण , जिसपर ईकाई ऋणावेश होती है इलेक्ट्रॉन कहलाता है। इस पर - 1.6 0218× 1019 कूलाम  का ऋणावेश होता है। इसका द्रव्यमान 0. 0005486 amu होता है। इसे 'e ' से प्रदर्शित करते हैं। इसकी खोज जे जे टामसन  ने सन 1897 में किया था 

      प्रोटान                                          [Proton] :

पदार्थ का वह अति  सूक्ष्म मौलिक कण , जिसपर ईकाई  धनावेश(-1) होता है प्रोटान कहलाता है।  । इस पर  +1.60218×10 19 कूलाम का धन आवेश होता है । इसे 'p' से प्रदर्शित करते हैं । इसका    द्रव्यमान 1.00753  amu  होता है  इसकी खोज गोल्ड्स्टीन/ दरफोर्ड सन् 1911 किया था

Note – दोस्तो याद रखियेगा किसी किसी पुस्तक में प्रोटोन के खोजकर्ता रदर्फोर्ड की जगह गोल्ड्स्टीन का दिये गये हैं तो आप इनका भी नाम याद कीजिये

   न्युट्रान                           [ Neutron] :

पदार्थ का वह अति  सूक्ष्म मौलिक कण  जो उदासीन होता है और इकाई  आवेश शून्य होता है न्युट्रान कहलाता है। इसका द्रव्यमान 1.00893 amu होता हैइसे ' n' से प्रदर्शित करते हैं । इसकी खोज जेम्स चैडविक ने सन् 1932 किया था







           परमाणु क्रमांक                 [Atomic Number ] :

  किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटानों की संख्या उस तत्व का परमाणु क्रमांक कहलाता है ।इसे से प्रदर्शित करते हैं 

परमाणु क्रमांक = प्रोटानों की संख्या=  उदासीन परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की   संख्या

        द्रव्यमान संख्या                  [ Mass Number] :

किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटानों और न्युट्रानो की संख्याओं के योग को उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या कहते हैं। इसे Aसे प्रदर्शित करते हैं 
     A=p+n=Z+n

          परमाणु द्रव्यमान                 [Atomic Mass] :

 परमाणु द्रव्यमान=[( प्रोटानों की संख्या×प्रोटान का     भार) +( न्युट्रानों की संख्या× न्युट्रान का भार) +(इलेक्ट्रॉनों की संख्या× इलेक्ट्रॉन का भार) -बंधन ऊर्जा के कारण द्रव्यमान क्षति ]
NOTE: इलेक्ट्रॉन का भार नगण्य होने के कारण               परमाणु द्रव्यमान, द्रव्यमान संख्या के लगभग बराबर होता है
              समस्थानिक                        [ Isotopes] 

   एक ही तत्व के वे भिन्न भिन्न परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न भिन्न होती है परंतु परमाणु क्रमांक  समान होता है समस्थानिक कहलाते हैं।                               For Example:     कार्बन के तीन   समस्थानिक कार्बन-12 , कार्बन-13 और कार्बन-14   है ं।इनकी द्रव्यमान संख्याएँ[12, 13,14 ] भिन्न  भिन्न हैं परंतु परमाणु क्रमांक(6)  समान है


      समभारिक                         [ Isobars]:

 भिन्न भिन्न तत्वों के वे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान होती है परंतु परमाणु क्रमांक भिन्न भिन्न होतें है ं समभारिक कहलाते हैं ।

For Example: आर्गन और कैल्शियम समभारी परमाणु हैं क्योंकि दोनों की द्रव्यमान संख्या(40) समान है परंतु परमाणु क्रमांक (18, 20) भिन्न भिन्न हैं 

  समस्थानिक  और       समभारिक में अंतर                 [Difference between Isotopes and Isobars]:

           

  












Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत के प्राचीन वैज्ञानिक आर्यभट्ट ,धनवंतरी, वराह मिहिर,भास्कराचार्य, नागार्जुन, सुश्रुत ,ब्रह्म देव , ब्रहमागुप्ता ,वेदव्यास और चाणक्य

What is Quadrilateral